Dhanteras 2025: इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धन और आरोग्य का पावन पर्व

आचार्य पं कमलापति त्रिपाठी जी से जाने धनतेरस का शुभ मुहूर्त 
इस साल धनतेरस और धनत्रयोदशी 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है और इसे दीपावली पर्व की शुरुआत माना जाता है।

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए यह दिन स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन मां लक्ष्मी से धन और समृद्धि की, और कुबेर देव से धन की वृद्धि की कामना की जाती है। साथ ही, यमराज को प्रसन्न करने के लिए संध्याकाल में दीपदान करने की परंपरा है, जिससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

पूजन का शुभ मुहूर्त:
प्रदोष काल में वृष लग्न का मुहूर्त शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक,
जबकि सिंह लग्न का मुहूर्त रात 1:27 बजे से 3:41 बजे तक रहेगा।

पूजा विधि:
संध्या के समय घर को स्वच्छ कर दीप प्रज्वलित करें।
दक्षिण दिशा में दीपक रखकर यमराज का स्मरण करें।
फिर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें।
धार्मिक ग्रंथों पर पुष्प और अक्षत अर्पित करें।

इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू जैसी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।

🪷 आध्यात्मिक गुरु पं. कमला पति त्रिपाठी प्रमोद के अनुसार, धनतेरस का पर्व केवल धन-संपत्ति के लिए नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए भी मनाया जाता है।









Post a Comment

0 Comments