पटना के होटल मौर्या में गूंजा उत्तर बिहार का गौरव: चित्रलेखा शॉपिंग मॉल के निदेशक निखिल अग्रवाल को ‘आइकॉन नॉर्थ बिहार 2026’ सम्मान

पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर बिहार के लिए गर्व का पल देखने को मिला। दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “आइकॉन नॉर्थ बिहार 2026” सम्मान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के चित्रलेखा शॉपिंग मॉल के निर्देशक निखिल अग्रवाल को सम्मानित किया।

मंच पर जब निखिल अग्रवाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला, तो वह पल न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे चित्रलेखा परिवार के लिए यादगार बन गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है।
बिहार दस्तक से खास बातचीत में निखिल अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों का प्रेम और निरंतर समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने साफ कहा कि आगे भी सेवा, गुणवत्ता और विश्वास के साथ वे उत्तर बिहार की पहली पसंद बने रहने का प्रयास करते रहेंगे। निखिल ने आगे बताया की चित्रलेखा मॉल में सबसे लेटेस्ट कलेक्शन होलसेल दरों में उपलब्ध हैं, आमतौर पर लोगों को चित्रलेखा के कलेक्शन काफ़ी पसन्द आ रहे हैं।

उन्होंने उत्तर बिहार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “आपने ही हमें आइकॉन बनाया है।”
यह सम्मान केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि आने वाले समय में और बेहतर करने की जिम्मेदारी भी है। मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार के लिए यह एक गर्व का क्षण है।

Post a Comment

0 Comments