दादर में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, भूमि पूजन संपन्न

मुजफ्फरपुर/कांटी। कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत दादर के वार्ड संख्या-9 में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को भूमि पूजन का पावन एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सरपंच पंकज कुमार सहनी, अभिमन्यु कुमार साह एवं पंडित युवराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में जोगिंदर साहनी, नथनी साह, भोला साह, शिवनाथ साह, उमेश साह और विजय साह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।
बिहार दस्तक से खास बातचीत में अभिमन्यु कुमार साह ने क्या कहा?
भाजपा मुजफ्फरपुर पश्चिम के जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार साह ने बिहार दस्तक से खास बातचीत में कहा कि दादर में श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत क्षेत्र के लिए आस्था और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक भावना को एक नया स्वरूप मिलेगा और यह स्थान आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।
उन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक और शुभ अवसर बताते हुए मंदिर निर्माण में ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा। 🚩🙏

Post a Comment

0 Comments