मुजफ्फरपुर, 12 अप्रैल 2025 – बिहार की राजनीति में बदलाव का सपना लेकर चल रही द प्लूरल्स पार्टी (दपपा) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी 13 अप्रैल को मुजफ्फरपुर में ‘महायान यात्रा’ के तहत जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। इस यात्रा को "बिहार की महानता वापसी की यात्रा" नाम दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पम प्रिया का दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
1. 10:00 AM – गोबरसही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
2. 11:00 AM – एल. एस. कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी लंगट सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और जनसंवाद।
3. 12:00 PM – बंद पड़ी भारत वेगन फैक्ट्री का निरीक्षण।
4. 01:00 PM – दपपा के ब्रह्मपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी एवं स्थानीय व्यापारियों से संवाद करेंगी।
5. 02:00 PM – सहजानंद चौक पर जनसभा।
6. 03:00 PM – इमलीचट्टी बाज़ार में जनसभा।
7. 04:00 PM – शहीद जुब्बा सहनी स्थल, मीनापुर में जनसभा।
इस अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें दपपा के विजन से अवगत कराना है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत है।
संपर्क सूत्र:
ललित कुमार, संपर्क सचिव – +91 97984 78565
अमनाथ कुमार, जिला अध्यक्ष – +91 99054 24494
ज्ञानेंद्र गौरव, जिला सचिव – +91 99716 26343
इस दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर में दपपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। देखना यह होगा कि पुष्पम प्रिया की यह यात्रा आने वाले चुनावों में कितना असर डालती है।
0 Comments